द्वारका-शारदापीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती को यूरिन संक्रमण; जबलपुर के अस्पताल में भर्ती

द्वारका-शारदापीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती की तबीयत बिगड़ने पर मध्यप्रदेश के जबलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वामी स्वरूपानंद नरसिंहपुर जिले के सांकल घाट स्थित गुरुगुफा आश्रम पर थे। यहां बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर जबलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।


चिकित्सकों के अनुसार, स्वामी स्वरूपानंद को यूरिन में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया। अब स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, लेकिन अभी दो दिन तक उन्हें अस्पताल में ही रखा जाएगा। स्वामी स्वरूपानंद 11 जनवरी को नर्मदा नदी के तट पर सांकल घाट स्थित गुरुगुफा आश्रम पहुंचे थे, तब से वे यहीं पर थे।